Headlines

IAS Exam Ajmer: Police Allowed Late Entry; ADM Orders Probe


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (आईएएस) प्री-परीक्षा रविवार को हुई। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर में परीक्षा सेंटर बनाए गए।

.

अजमेर के एक सेंटर में कैंडिडेट को गुपचुप तरीके से एंट्री देने का मामला सामने आया है। दावा है कि यहां एक पुलिसकर्मी ने कुछ कैंडिडेट्स को एंट्री टाइम खत्म होने के बाद अंदर भेज दिया।

गलत तरीके से कैंडिडेट को एंट्री देने पर एग्जाम को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

किसी को एंट्री, किसी को नहीं

मामला शहर के सिविल लाइंस के सावित्री स्कूल का है। जानकारी के अनुसार पहली पारी के लिए एंट्री का टाइम सुबह 9 तक था। लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसके बाद भी कैंडिडेट्स को सेंटर के दूसरे गेट से अंदर भेज दिया।

एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी बैग सहित एक महिला कैंडिडेट को एंट्री करवा रहा है। वहीं, इस दौरान करीब 9 बजकर 10 मिनट पर कानपुर से आई एक युवती को एंट्री नहीं दी गई और वह वापस लौट गई।

दरअसल, नियमानुसार 9 बजे बाद सेंटर में कैंडिडेट्स न तो अंदर जा सकता, न ही बाहर आ सकता है।

कानपुर से आई युवती करीब दस मिनट लेट हो गई। उसने काफी रिक्वेस्ट की, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया।

कानपुर से आई युवती करीब दस मिनट लेट हो गई। उसने काफी रिक्वेस्ट की, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया।

3 से ज्यादा कैंडिडेट को अंदर भेजने का आरोप

सेंटर के बाहर मौजूद कुछ कैंडिडेट्स के परिजनों ने बताया कि टाइम खत्म होने के बाद 3 से ज्यादा कैंडिडेट्स को अंदर भेजा गया। जो सेंटर का मुख्य गेट था, वो तो 9 बजते ही बंद कर दिया गया था।

इसी के पास एक और छोटा गेट है, जिससे लेट आए कैंडिडेट्स को अंदर भेजा रहा था। सेंटर के बाहर 3 पुलिसकर्मी थी, इनमें से कैंडिडेट्स को एंट्री करवा रहा था।

महिला कैंडिडेट्स को भी कड़ी जांच के बाद भी एंट्री दी गई। उनकी चुनरी, लेदर के प्रोडक्ट व अन्य सामान बाहर ही रखवा लिया गया।

महिला कैंडिडेट्स को भी कड़ी जांच के बाद भी एंट्री दी गई। उनकी चुनरी, लेदर के प्रोडक्ट व अन्य सामान बाहर ही रखवा लिया गया।

2 पारियों में एग्जाम

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पारियों में हुई। अजमेर में इस बार 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां करीब 2600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

पहली पारी सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पारी दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई।

माइग्रेन की दवाई लेने के लिए बाहर गई थी कैंडिडेट

जानकारी के अनुसार- सेंटर प्रशासन ने जिला प्रशासन को प्रारंभिक जांच से अवगत कराया है। इसमें बताया कि कैंडिडेट सुबह 8:58 बजे माइग्रेन की शिकायत होने पर दवाई लेने बाहर गई थी। इसके बाद वह वापस आई तो उसे छोटे गेट से एंट्री दी गई। हालांकि प्रशासन की ओर से अधिकृत रूप से इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया गया।

….

ये खबर भी पढ़िए… कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर निकली वैकेंसी:2 विभागों में मिलेगी पोस्टिंग, जानें- कब से शुरू होंगे आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

© 2026 TrendingAdda | All Rights Reserved | Daily Viral News & Updates Powered By BlazeThemes.