Trending

यूपी में 21 मई को गर्मी का प्रकोप चरम पर रहने वाला है

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और कई अन्य जिलों में गर्मी के कारण लू और गर्म रातें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने का अनुमान लगाया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मई को यूपी में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहने वाला है, लेकिन 23-24 मई के बाद कुछ इलाकों में हल्के बदलाव और आंशिक राहत के संकेत मिल रहे हैं. इस समय लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी.